लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सुरजीचक इलाके में अवैध बालू खनन का काला कारोबार जोरों पर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन के उजाले में हो या रात के घने अंधेरे में इस क्षेत्र में पीले बालू का अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निर्बाध रूप से जारी है। इस गैर कानूनी धंधे में मुख्य रूप से ट्रैक्टरों का उपयोग हो रहा है, जो बालू को आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं या अवैध रूप से जमा करते हैं। जीपीएस मैप कैमरे से रिकॉर्ड किए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खनन स्थल की सटीक लोकेशन के साथ पूरी जानकारी दर्ज है। ये वीडियो प्रशासन के उन दावों की पोल खोल रहे हैं, जिनमें कहा जाता है कि अवैध बालू खनन पर सख्ती बरती जा रही है। राज्य के खनन मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के जीरो टालरेंस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.