श्रावस्ती, फरवरी 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं की एक आम सभा की बैठक सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन श्रावस्ती के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पूर्व से चल रहे जेएम कोर्ट के बहिष्कार पर आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी के कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने की मांग की। आम सभा की मांग पर संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने आगामी बैठक तक न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती तथा न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती श्री साहनी किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए किशोर न्...