सीवान, दिसम्बर 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम का मिजात बिगड़ने से लगातार पारा नीचे गिर रहा है। इससे जीन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बताते चलें कि जिले में 19 से 25 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और पछुआ हवाओं का प्रकोप रहेगा। इसका असर साफ-साफ दिख रहा है। शुक्रवार को दिन में भले ही कुहासा कम रहा लेकिन, दिन का तापमान गिरा रहा। इससे लोग घरों में दुबके दिखे। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 23 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह-शाम घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ सकती है। लेकिन धीरे-धीरे दिन में हल्की धूप निकल सकती है। इस सप्ताह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का माहौल है, और लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है, खासकर सुबह और शाम के समय यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बर्फीली पछुआ हवाएं ठिठुरन को और...