गुमला, जनवरी 5 -- डुमरी। डुमरी में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सात जनवरी को अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड में और नौ जनवरी को डुमरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि मेले में आम लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच,दवा वितरण व चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंच कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...