गुमला, अक्टूबर 11 -- जारी प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ट्रैक्टर और कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम के तहत झारखंड जल छाजन योजना के लाभुकों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पुंडी के छह और डीपा असरो के एक लाभुक को पानी पंप सेट प्रदान किया गया। वहीं हरटोली कृषि स्थायी समिति को एक ट्रैक्टर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने कहा कि योजना से किसानों को खेती और सिंचाई में बड़ी मदद मिलेगी तथा आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उत्पादन बढ़ेगा। भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण और स्थायी खेती के महत्व पर जानकारी दी। मौके पर जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक, मुखिया माइकल कुजूर, फुलमैत देवी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ जे समद, सिटीजन फाउंडेशन टीम व समिति सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.