गुमला, मार्च 10 -- जारी। प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी, संत पियुस जनता उच्च विद्यालय भिखमपुर, आर.सी. बालक मध्य विद्यालय बारडीह और आरसी मध्य विद्यालय पारसा में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई।बीपीएम सरफराज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में कुल 326 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 08 अनुपस्थित रहे। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए,ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.