रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चयनित गांव जारी (गुमला) के किसानों ने गुरुवार को बीएयू का दौरा किया। किसानों ने वैज्ञानिकों से उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की। यह गांव परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जन्मस्थली है। किसानों के बीच मक्का के उन्नत हाइब्रिड प्रभेद डीएचएम 117 का 500 किलो बीज वितरित किया गया। इस प्रभेद की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 70 क्विंटल है। उन्हें 50 किलो वजन वाला 50 बैग डीएपी खाद भी दिया गया। कुलपति डॉ एससी दुबे, निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह, कृषि अधिष्ठाता डॉ डीके शाही तथा आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती सहित अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्का उत्पादन, फसल प्रबंधन, संरक्षण एवं विप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.