धनबाद, दिसम्बर 31 -- झरिया, प्रतिनिधि झारखंड चुनाव आयुक्त द्वारा 24 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रिपोर्ट जारी करने के बाद से ही कई वार्ड में विरोध का स्वर उठने लगा है। धनबाद नगर निगम वार्ड 36 व 44 में भी लोगों ने सूची का विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में कई ऐसे भी है जो सालो से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इन्होंने चुनाव आयुक्त से जारी रिपोर्ट को सुधार करने की मांग की है। मौके पर अरुण साव, संजू वर्मा, शिवराज साव, अरुण गोस्वामी, कल्लू गुप्ता, दिलीप वर्मा, सुनील साव, मनोज साव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, मंटू राम, बंटी राम, प्रबीन गुप्ता, महेंद्र सिंह, नरेश साव, कबीर वर्मा, अविनाश रवानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...