शामली, फरवरी 19 -- पैकिंग मशीन क्रय करने पर उसे सेट न करने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने मशीन बेचने वाली फर्म जरा इंटरनेशनल फर्म को अपने खर्च पर मशीन रिपेयर कर पूर्णतय चालू कर और सेट कराने के आदेश दिए है। ऐसा न करने पर उपभोक्ता फोरम ने क्रय की गई मशीन की कीमत छह प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ वापस करने के आदेश दिए है। मैसर्स स्वास्ति ऑयल एंड फ्लोर इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर अरविंद पंवार निवासी गांव नाला कांधला ने साल 2022 में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में एक वाद दायर किया था। जिसमें अरविंद पंवार ने बताया था कि उसने चिप्स कुरकुरे बनाने का कार्य शुरू किया। अरविंद ने पैकिंग मशीन के लिए विपक्षी फर्म के प्रोपराइटर इदरीस से मुलाकात की। मशीन की कीमत डेढ़ लाख रुपये और एक साल की वारंटी बताई। जिसके बाद अरविंद ने दो मशीनें आॅर्डर और पूरी रकम उसके खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.