एटा, जनवरी 3 -- मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जारथल में इन दिनों भैंस निमानिया से लगातार भैंस मर रहीं हैं। पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र में अचानक भैंसे बीमार पड़ने के बाद मर रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना शाम करीब चार से पांच बजे के बीच मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को गांव जारथल निवासी हरबंस साहू, पुत्र कुंवर पाल साहू ने बताया कि भैंसें सामान्य रूप से चारा खाती हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ जाती है। कुछ ही मिनटों में भैंस सुस्त पड़ जाती है और थोड़ी देर में दम तोड़ देती है। बीमारी इतनी तेज है कि इलाज कराने का मौका तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस वायरस अब एक-दो पशुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के इलाकों में भी फैलता जा रहा है। कई परिवारों की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है, ऐसे में लगातार हो...