वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। हज पर जाने से पहले जायरीनों को टीकाकरण होगा। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से चार स्थान चिन्हित किए हैं। 14 फरवरी से लगातार चार दिनों तक अलग-अलग केंद्रों पर टीका लगेगा। काजी सादुल्लाहपुरा स्थित सिटी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में 14 फरवरी , रेवड़ीतालाब स्थित मदरसा जामिया सलफिया में 15 फरवरी, मदनपुरा स्थित जनता सेवा अस्पताल में 16 फरवरी और लल्लापुरा स्थित एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज में 17 फरवरी का सुबह दस बजे कैंप लगेगा। हज ट्रेनर मो. सलमान खान और मो. इमरान की देखरेख में टीका लगेगा। बनारस से इस बार 761 जायरीन हज के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...