रुडकी, अगस्त 11 -- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ की अध्यक्षता में आगामी कलियर उर्स की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को उप-जिला कार्यालय रूड़की में आयोजित की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिएद्ध। ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में तहसीलदार, वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ईओ पिरान कलियर, दरगाह प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.