आगरा, जून 12 -- किसान जायद की पक चुकी फसलों की कटाई व मढ़ाई कर फसल के दानों को सुरक्षित कर लें। मौसम विभाग ने 15 जून को गरज व चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से फसलों को खराब होने से बचाने के लिए जायद की फसल की कटाई जरूरी है। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के वैज्ञानिक डा. बृज विकास सिंह ने बताया कि आगामी 14 जून तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, जो सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। यह समान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। जिसकी वजह से लोगों को आगामी दिनों में तपनभरी गर्मी का एहसास कराएगा। स्थानीय लोगों से हीटवेव से बचाव करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि चार दिन मौसम साफ रहेगा। इसलिए जायद की परिपक्व फसलों की कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.