जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, संवाददाता। आलू से खाली हुए खेत में किसान सब्जियों की खेती करें। प्याज के अलावा जायद में पैदा होने वाली लौकी कोहड़ा समेत अन्य सब्जियों की बुआई करने की तैयारी करें। कोहरा बदरी के बाद मौसम साफ होने पर बुआई का कार्य प्रारम्भ कर दें। खेत खाली रहेंगे तो खरपतवार उगेगें जिसे बाद में निकालने में परेशानी होगी। यदि खेत का उपयोग करते रहेंगे तो खरपतवार से निजात मिलेगी और खेत की उर्वराशक्ति भी बनी रहेगी। केवीके बक्शा के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सुरेश कुमार कन्नौजिया ने किसानों को यह सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस समय किसान आलू की खुदाई लगभग पूरी कर लिये हैं। आलू से खाली खेत में तुरन्त प्याज का रोपड़ कर दें। इसके लिए खेत की अच्छी तरह से जुताई करके गोबर या कम्पोस्ट खाद डालें। रोपाई के पूर्व खेत में डीएपी का भी प्रयोग करें...