गढ़वा, दिसम्बर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को ज्ञान निकेतन स्कूल में जायंट्स ग्रुप गढ़वा और जायंट्स सहेली के तत्वावधान में जायंट्स सहेली की अध्यक्ष और जायंट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी की पत्नी सुनीता केशरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। स्वर्गीय सुनीता केशरी सरल स्वभाव की, मिलनसार और कर्मठ महिला थीं। उनके सफल नेतृत्व में जायंट्स सहेली ने समाज के हर क्षेत्र के लोगों के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किए। वह मानवता की सच्ची उपासक थीं। समाज के निचले तबके के लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने अनेक परियोजनाएँ बनाईं और उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण किया। जायंट्स सहेली को समाज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.