गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप गढ़वा सहेली के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुनीता केशरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थिति सभी सदस्यों ने एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही होली के अवसर पर हास्य कविता, मधुर संगीत, चुटकुला कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली के गीतों पर आपस में नृत्य, गान भी किया गया। सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मौके पर सहभोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रश्मि कमलापूरी, सीमा केशरी, सुषमा केशरी, रंजना जायसवाल, रितु जायसवाल, संगीता गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, संध्या केशरी, अंजू केशरी, विमला केशरी, रीना सोनी, प्रीति सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.