गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ श्री बंशीधर नगर ऊंटारी के अनुप कुमार निराला के आकास्मिक निधन पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सदस्यों ने शोक जताया है। अनूप निराला मृदु भाषी, हंसमुख स्वभाव के सफल व्यवसायी थे। उनके निधन से हुई क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती। वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फ़ेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता सहित अन्य ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...