औरैया, जनवरी 31 -- औरैया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की प्रथम कॉन्सिल मीट एवं ओरिएंटेशन का आयोजन नगर स्थित ईशा वाटिका में कल प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। इस बैठक में फेडरेशन से जुड़े छह प्रांतों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सेवा योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को फाउंडेशन के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के अध्यक्ष विपिन मित्तल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...