गढ़वा, जनवरी 12 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा का नए सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का पद प्रतिस्थापन समारोह 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय का निर्णय रविवार को बैठक आयोजित कर लिया गया। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी व एमपी केशरी, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार केशरी, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केशरी रूपा गंजी, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मुजीबुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, सृजन आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...