बदायूं, मई 26 -- जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर नगर के अग्रवाल धर्मशाला में लगाया गया। शिविर का उदघाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज शर्मा, जायंट्स ग्रुप की स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. उमेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष अनु रस्तोगी ने फीता काटकर किया। शिविर में विधायक आशुतोष मौर्या भी उपस्थित रहे। उन्होंने जायंट्स ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए सफल कैंप की बधाई दी। शिविर में डॉ. संदीप वार्ष्णेय, डॉ. मनदीप वार्ष्णेय, डॉ. अनामिका वार्ष्णेय, डॉ. रवि वार्ष्णेय, डॉ. जया भारती, समीर खान ने मरीजों की जांच की। शिविर में 894 मरीजों की जांचकर निःशुल्क दवा दी गई। इस अवसर पर एजिलस लैब द्वारा मरीजों के रक्त के नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.