पीलीभीत, नवम्बर 22 -- पूरनपुर। शुक्रवार को नगर पालिका चौराहा से कोतवाली रोड तक भारी जाम लगा रहा। हाल यह था कि दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक इंच-इंच करके रेंगते नजर आए। यातायात बाधित होने से स्कूली बच्चे भी घंटों तक फंसे रहे। स्टेशन रोड पर स्टेटबैंक के पास और नगर पालिका चौराहे से कोतवाली तक जाम की समस्या अब लोगों के लिए आम हो गई है। सीएचसी के पहले गेट से कोतवाली तक सडक के एक ओर बाइकों के खडे होने से समस्या और गहरा गई है। इसी के चलते शुक्रवार को फिर से दिन में तीन से चार बार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रिक्शा-ठेलों की वजह से हालात बिगड़ते चले गए। जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को डायवर्ट कराया और सड़क किनारे खड़े ठेलों को हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.