गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और शहरी छवि को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात विभाग द्वारा शहर को जाम मुक्त करने के लिए चिन्हित 14 प्रमुख स्थानों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही शहर के सात चौराहों के सौंदर्यीकरण करने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने शहर के जाम को समाप्त करने लिए स्थानों की जानकारी मागी गई थी। समीक्षा बैठक में यातायात पुलिल ने 14 स्थानों की सूची उपलब्ध कराई। इन चिन्हित स्थानों पर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध कट बंद करने, डिवाइडर निर्माण, फुटओवर ब्रिज तथा अन्य आवश्यक रचनात्मक सुधार किए जाएंगे। चिन्हित 14 जामग्रस्त स्थानों में लाल कुआं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.