देहरादून, फरवरी 23 -- उत्तराखंड के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले 11 स्थानों पर जल्द ही आधुनिक पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी के एक्स हैंडल से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई है। एक्स पोस्ट में ये भी बताया गया है कि पार्किंग निर्माण का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है जिनमें कुल 1082 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। सरकार का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में पार्किंग की सुविधा आम जनता और टूरिस्ट को दी जाए। उत्तराखंड में अबतक 54 स्थानों पर पार्किंग शुरू हो चुकी है जिनमें 3244 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क के चलते टूरिस्ट अपनी कार से आना पसंद करते हैं जिससे ट्रैफिक पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है मगर अब इसे सुधारने की दिशा में काम हो रहा है। राज्य के बड़े शहरों, तीर...