अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर फिर से सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम शुरु हो चुका है। इसके साथ ही मार्ग पर जाम लगना भी शुरु हो गया। मंगलवार को मार्ग पर दो जगह वन वे किया गया। इससे कई बार भीषण जाम की स्थिति बनी। जाम इतना था कि वैकल्पिक मार्गों पर भी इसका असर देखा गया। इस मार्ग पर निर्माण कार्य से ज्यादा यहां की अव्यवस्थाओं के चलते जाम लगता है। कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने गांधी आई हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क बनाई थी। इसके तुरंत बाद किशन पुर तिराहे पर काम शुरु कर दिया। सोमवार से रास्ता बंद कर दिया गया। दोनों तरफ के वाहन एक ही रोड पर चलने लगे। मंगलवार को सुबह से ही इस मार्ग की भीषण हालत बनी दिखी। मीनाक्षी पुल से आने वाले वाहनों को टीकाराम विद्यालय के सामने ही वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। जाम द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.