बदायूं, फरवरी 17 -- बिसौली। नगर में डग्गामार वाहनों और अवैध स्टैंडों के कारण लग रहे भीषण जाम से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को कोतवाल राजेंद्र पुंडीर को ज्ञापन सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि अटल चौक, मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर अवैध पार्किंग से ग्राहकों का निकलना दूभर हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने वाहनों की कतारों से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएँ भी जाम में फंस रही हैं। अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से अधिकृत स्टैंड निर्धारित करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण अवतार शर्मा, बॉबी गुप्ता, राजू अग्रवाल, नत्थूलाल मिश्र, गोपाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...