गिरडीह, दिसम्बर 17 -- गिरिडीह। 3000 से अधिक ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर रोज दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके खड़े होने के लिए कहीं भी पार्किंग नहीं है। दुर्भाग्य की बात यह है कि ई-रिक्शा ही नहीं, चार पहिया से लेकर टू-व्हीलर तक की पार्किंग पूरे शहर में नहीं है। ऐसी स्थिति में ई-रिक्शा से लेकर अन्य वाहनों को भी सड़क किनारे, चौराहों पर या फिर दुकानों के इर्द-गिर्द खड़े होते हैं, जिससे जाम लगती है। वर्तमान में शहर जाम से त्राहि-त्राहि कर रहा है, वहीं इससे निजात देने के नाम पर नगर निगम और ट्रैफिक विभाग चालान जैसी कार्रवाई में व्यस्त है, जबकि सड़कों पर हर माह 100 से अधिक ई-रिक्शा बढ़ रहे हैं। चालू वर्ष में 700 से अधिक नई ई-रिक्शा सड़क पर निकली है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की तमाम कोशिशें फेल : शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जो भी जरुरी...