मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने थाना दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मवाना में हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम की स्थिति में सुधार करने की मांग उठाई। व्यापार मंडल के संरक्षक शैवाल दुबलिश, मांगेराम मित्तल, मोहम्मद नदीम, रिहान, गौरव रस्तोगी, मूल शंकर धीमान ने सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी पूनम जादौन से कहा कि नगर में रोज लगने वाले जाम से आम जनता, किसान, व्यापारी, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज बहुत परेशान हैं। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं और मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता। ज्ञापन में कहा कि पुलिस चौकी तिराहा, सुभाष चौक, फलावदा तिराहा, थाना तिराहा पर ई-रिक्शा, ठेले, दुकान का सामान और गाड़...