देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कसया रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए सरकार ने 72.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। अब नए वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण होगा। उधर रेलवे की तरफ से भी इसकी हरी झंडी मिल गई है। सदर विधायक ने पिछले दिनों इसके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। शहर में हर दिन जाम की समस्या रहती है और घंटों लोगों को जाम में जूझना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत कसया रेलवे ढाले पर होती है। मालगोदाम होने के चलते अधिकांश समय रेलवे ढाला बंद रहता है। रेलवे ढाला बंद होने के चलते कसया की तरफ से आने वाले लोग, रामगुलाम टोला, भीखमपुर रोड व बिहार की तरफ से आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कई वर्षों से कसया रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.