नई दिल्ली, मार्च 20 -- संजय कुशवाहा नई दिल्ली। दिल्ली का जाम सेहत पर ही नहीं बल्कि जेब पर भी भारी पड़ रहा है। इसके चलते लोगों की उत्पादकता पर भी असर पड़ता है। यही नहीं, जाम के चलते दिल्लीवाले अपने वेतन का चार से 12 फीसदी तक गंवा देते हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यातायात के सुचारु संचालन के लिए तमाम कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद जाम लोगों के लिए रोजमर्रा की बात बन गया है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने दिल्ली के यातायात जाम पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। एनॉटामी ऑफ दिल्ली कंजेशन नाम से जारी इस रिपोर्ट में जाम और उसके चलते कामकाजी लोगों का समय जाया होने का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में राज्य श्रम विभाग की ओर से जारी न्यूनतम मजदूरी को आधार बनाते हुए लोगों के वेतन में होने वाले नुकसान का भी आकलन किया गया है। यातायात जाम के चलते अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.