नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शनिवार को वीकएंड के बावजूद कई इलाकों में यातायात बाधित होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते इंडिया गेट के आसपास के रास्तों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रिहर्सल के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में भी गंभीर जाम की स्थिति बनी रही। द्वारका मोड़ पर सुबह 10:30 बजे से भारी जाम लगा, जहां यातायात व्यवस्था के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली यातायात पुलिस से शिकायत की। उधर, मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन की रेड लाइट दोपहर से शाम 5:30 बजे तक जाम रही। किराड़ी एक्सटेंशन-2 में शाम को चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे। लोगों ने एक्स पर दिल्ली यातायात पुलिस को अपनी पीड...