नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। तो कुछ रास्तों पर लोगों की बेसब्री के कारण बेतरतीब वाहन चलाने से जाम की समस्या हुई। बारिश के कारण भी यातायात की रफ्तार धीमी हो गईं। सबसे बुरा हाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रहा, जहां पांडव नगर से सराय काले खां तक वाहनों की लंबी कतार देखी गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इस पर वाहन रेंगते रहे। ऐसे में ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को जाम में फंसने के कारण देरी हुई। ऐसे ही सुबह के समय हमदर्द नगर के पास रविदास मार्ग रेड लाइट, कुतुब गोल्फ कोर्स टी-प्वॉइंट, दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन...