अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शहर में बुधवार का दिन जाम के नाम रहा। हालात ये थे कि किसी भी रास्ते पर निकल जाओ फंसे हुए वाहन ही नजर आए। पुराने बाजार में इतनी हालत खराब थी कि लोग इधर, उधर गलियों में वाहनों को घुमा रहे थे। इस दौरान रामघाट रोड, दुबे का पड़ृाव के साथ क्वार्सी चौराहे पर वाहनों का अत्यधिक दबाव देखा गया। कई जगह जाम की ये स्थिति थी कि मिनटो का रास्ता घंटों में पार हो रहा था। वैसे तो शहर में हमेशा ही वाहनों की संख्या अच्छीखासी रहती है। मगर, बुधवार की दोपहर में इतना दबाव बढ़ा कि जाम लग गया। पुराने बाजार महावीर गंज में इस कदर जाम था कि लोग आहत हो गए। अब्दुल करीम चौराहे की तरफ से बारह द्वारी तक वाहन फंसे हुए थे। हनुमान मंदिर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ जाने वाले रास्ते बंद हो गए। यहां से दाल मंडी और घ...