प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के बांगड़ धर्मशाला चौराहा के पास रविवार की सुबह जाम की समस्या देखने को मिली। देखते ही देखते जाम नए यमुना पुल, अलोपीबाग, बैरहना समेत अन्य जगहों तक लग गई। भीषण जाम की वजह से शहरवासियों को घंटों हलाकान रहना पड़ा। बांगड़ चौराहे पर रविवार को यातायात पुलिसकर्मियों को अभाव में अधिकांश वाहन गलत दिशा से आगे बढ़ने लगे। इससे सुबह दस बजे से बांगड़ चौराहा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चौराहे पर चौतरफा जाम के कारण देखते ही देखते ही वाहन बैरहना, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, रामबाग, नए यमुनापुल पर रेंगने लगे। लोगों को जाम में घंटों जूझना पड़ा। जाम की समस्या दोपहर लगभग एक बजे तक कायम रही। काफी देर बाद जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम की समस्या दूर की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.