मुंगेर, जनवरी 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर शहर रोज़ाना भीषण जाम की गिरफ्त में है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली तारापुर-खड़गपुर और सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़कें अतिक्रमण के कारण संकरी गलियों में तब्दील हो चुकी हैं। फुटपाथ पर चलना तो दूर, अब सड़क पर भी वाहन के बीच जान जोखिम में डाल इंसान भी रेंगते नजर आते हैं। फल-सब्जी, ठेले और अवैध दुकानों ने सड़कों के दोनों किनारे में स्थायी कब्जा जमा लिया है। नतीजा यह है कि स्कूली बच्चे, मरीज, नौकरी पेशा लोग और व्यापारी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता है। नगर पंचायत की सक्रियता सिर्फ कागजों और कैमरों तक सीमित है। कभी-कभार चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान महज़ औपचारिकता बनकर रह गयी है। कुछ घंटों की कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी...