एटा, फरवरी 20 -- शुक्रवार को डेढ़ तक अलीगंज कस्बा पूरी तरह जाम हो गया। जिसमें सैकड़ों बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों के साथ पैदल राहगीर और वाहन सवार फंसकर बुरी तरह से परेशान बने रहे। कस्बा में ट्रैफिक जाम की समस्या अब एक दिन की नहीं बल्कि रोज की बन गई है। उसके बाद भी जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान पर कोई गंभीर विचार नहीं कर रहा है। अलीगंज में मुख्य मार्गों की फुटपाथों को ठेला, खोमचा वालों, दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों ने अवैध अतिक्रमण कर पूरी तरह घेर लिया है। जबकि कस्बा में ट्रैफिक का दवाब दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सहालगी और त्योहारी सीजन के अलावा बोर्ड परीक्षाओं के चलते मार्गों पर यातायात और अधिक बढ़ गया है। इससे जाम में घंटों फंसे रहने से वाहनों के ईधन की बर्बादी हो रही है और कस्बा में वायु प्रदूषण का स्तर भी निरंतर बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.