शाहजहांपुर, जनवरी 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में यातायात जाम का बड़ा कारण बने ई-रिक्शे अब ई-सिटी बसों की कमाई पर भी ब्रेक लगा रहे हैं। हाल ही में किराया घटाकर यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-बसों को तय स्टॉप पर सवारियां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनकी आय लगातार घट रही है। इन ई-रिक्शों पर लगाम लगाने के लिए डिपो के ऑपरेशनल मैनेजर मो. हुमायू लारी ने पत्र भी यातायात पुलिस को लिखा है। बरेली मोड़ पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जैसे ही ई-सिटी बस पहुंचती है। ई-रिक्शा चालक आगे-पीछे और अगल-बगल अपने वाहन खड़े कर देते हैं। बस के गेट तक यात्रियों के पहुंचने से पहले ही उन्हें अपने ई-रिक्शे में बैठा लेते हैं। इससे बसों में सवारियों की संख्या कम हो जाती है। इसे लेकर कई बार परिचालकों और ई-रिक्शा चालकों के बीच बहस भी हो चुकी है। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.