समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- शाहपुर पटोरी। रोज कई बार लगने वाले सड़क जाम से शहर परेशान है। शहर की इस बड़ी समस्या के प्रति पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पल्ला झाडे़ दिखाई देते हैं। बीते मंगलवार को एसडीओ व डीएसपी ने सड़क जाम से मुक्ति एवं शहर से अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर पटोरी प्रखंड के सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद के अध्यक्ष व अधिकारी, आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में शहर के अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करने के लिए नगर परिषद के ईओ अजय कुमार, पटोरी के सीओ अभिषेक कुमार एवं थानाध्यक्ष अनिल कुमार की तीन सदस्य कमेटी गठित कर उन्हें एक-दो दिनों में ही अतिक्रमित भू-भाग को चिन्हित करने का निर्देश दिया था परंतु एक सप्ताह बीतने के बाद भी अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। ...