पीलीभीत, सितम्बर 21 -- पीलीभीत,संवाददाता। न्यूरिया के ग्राम पंडरी स्थित गोशाला के केयर टेकर द्वारा एक सप्ताह पूर्व दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग पर हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शनिवार सुबह 11 बजे विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौड़, किसान यूनियन के पदाधिकारी धर्मेद्र सिंह चौहान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू पार्क पर धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही हाईवे पर वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.