कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। डीसीपी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जीटी रोड पर टाटमिल से झकरकटी पुल तक जाम में बाधक बनी रोडवेज बसों के खिलाफ प्रभारी टीआई राजेश मिश्र ने कार्रवाई अभियान चलाया। दिन में 11 से शाम 5 बजे के बीच चले अभियान के दौरान 38 बसों का नोपार्किंग में चालान काटा गया और 14 बसों को क्रेन से खिंचवाया गया। इसका असर यह हुआ कि झकरकटी पुल से टाटमिल चौराहे तक सामान्य रूप से ट्रैफिक चला। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने रोडवेज बसों की अराजकता से जाम की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीसीपी ने सुबह ही खबर का संज्ञान ले प्रभारी टीआई को निर्देश दिए थे। राजेश कुमार मिश्र ने रोडवेज के एआरएम पंकज तिवारी से बात की। इसके बाद रोडवेज स्टाफ के सहयोग और प्रवर्तन टीम को मौके पर बुला कार्रवाई शुरू कराई। इसके बावजूद दूसरे डिपो की बसें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.