लखीसराय, फरवरी 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगंर परिषद क्षेत्र के एन एच 80 के किनारे और इर्द-गिर्द के मैट्रिक परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थी गाड़ियों के बराबर शनिवार को जाम लगने से परीक्षार्थी व अभिभावक परेशान रहे। इन लोगों को वाइक से रास्ता बदल कर जाते हुए देखा गया। प्रथम पाली की परीक्षा के बाद गाड़ियों का जाम लग गया था। दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले पैदल या दूसरी गाड़ियों से जाते दिखाई पड़े। अलीनगर के प्लस टू परीक्षा केंद्र के बाहर भी गाड़ियों के जाम से परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...