मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- जानसठ तिराहे पर लगे जाम में फंसे भाजपा से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। जाम लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी तिराहे पर बने एक कमरे में मौज मस्ती कर रहे थे। तिराहे पर काफी देर तक हंगामा रहा। दरोगा ने जिलाध्यक्ष को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। खतौली के जानसठ तिराहे पर हमेशा जाम लगा रहा है। जाम से निजात को लेकर तिराहे पर हमेशा चार से पांच पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है जिसमे होमगार्ड के अलावा पीआरडी के जवान भी मौजूद रहते है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भैंसी गांव के पूर्व प्रधान सुनील के साथ अपनी कार से जानसठ जाने के लिए तिराहे पर पहुंचे। तिराहे पर लगे जाम में जिलाध्यक्ष की कार फंस गई। काफी देर तक जाम में फंसे होने के चलते जिलाध्यक्ष न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.