उन्नाव, नवम्बर 23 -- उन्नाव। तेज सहालग के कारण हाईवे पर शनिवार को वाहनों की संख्या बढ़ गई, जिससे दही तिराहे, गदनखेड़ा बाईपास और आज़ाद मार्ग चौराहे पर जाम की समस्या गंभीर हो गई। कानपुर से उन्नाव जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का काफिला, सांसद और संगठन पदाधिकारी भी इसी जाम में फंस गए। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसपी जय प्रकाश मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताई। इसके बाद अचलगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। साइबर थाना प्रभारी बृजेश कुमार शुक्ल को अचलगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनुपस्थित मिले कर्मी, घटना के बाद कार्रवाई चर्चा रही कि आजाद मार्ग बाईपास पर जाम बढ़ने की मुख्य वजह भारी वाहनों...