शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर के मुख्य चौराहे पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक खराब होने से शाम करीब साढ़े छह बजे से भीषण जाम लग गया। जाम में तीन-चार एंबुलेंस फंस गईं, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। मजबूरन लोगों ने मरीजों को एंबुलेंस से उतारकर अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया। करीब पांच घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे और भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन चौराहे पर खड़े ट्रक के कारण यातायात सुचारु नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक रात 10 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...