लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- शहर की मेन रोड पर एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। रोज़ाना लगने वाला यह जाम शुक्रवार को भी लंबे समय तक लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाजार जाने वाले लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। ट्रैफिक नियम लागू होने के बावजूद मेन रोड पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जाम के चलते लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। रोड पर लंबे समय तक जाम लगा रहा, जिससे बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों और राहगीरों को लंबे समय तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि मेन रोड पर दुकानों के आगे अस्थाई ठेलों, मेज और स्टैंड की भरमार है। सड़क पर मेज और स्टैंड पर लगी दुकानों की अधिकता से सड़क संकरी हो जाती है। इसके साथ ही दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़े दो पहिया वाहन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.