हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 7 -- कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार रात लगे भीषण जाम ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के थाना सजेती क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर मोड़ से लेकर मौदहा तक करीब 40 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिसमें वाहन रातभर रेंगते रहे। इसी जाम में फंसने के कारण गंभीर रूप से बीमार युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल गांव निवासी 33 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि संजय यादव मसगवां गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस भेज दिया गया। हालांकि, शुक्रवार तड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.