रायबरेली, मई 5 -- लालगंज। कस्बे के गांधी चौराहा में सोमवार देर रात जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस करीब आधा घंटे फंसी रही। एम्बुलेंस बहाई गांव एक मरीज को लेने जा रही थी। स्थानीय पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब एंबुलेंस निकल पाई। लालगंज कस्बे में सुबह से शाम तक नगर के तिराहों और चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। गांधी चौराहे पर फतेहपुर रोड पर रोडवेज बस खड़े होने से अक्सर जाम लगता है। सोमवार रात को गांधी चौराहा पर जाम लग गया।एंबुलेंस जाम में फंस गई। इसका चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन जाम इस कदर लगा था कि एंबुलेंस निकल नहीं सकी।वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही एवं होमगार्ड के जवानों ने जाम को खुलवाने के मसक्कत करनी पड़ी। आधा घंटे बाद एम्बुलेंस निकल पाई। जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...