नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सोमवार को कई मार्गों पर भीषण जाम लगा। सुबह के वक्त जाम में फंसने से लोग अपने कार्यालयों में देरी से पहुंचे। ज्यादातर मार्गों पर अव्यवस्था की वजह से यह स्थिति बनी। एमबी रोड और वजीराबाद रोड पर निर्माण व विकास कार्यों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। पश्चिम दिल्ली में लोहा मंडी फ्लाईओवर पर लोग जाम से जूझे। इस रोड पर लोगों ने अवैध पार्किंग की हुई थी, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। राहगीर विकास के मुताबिक इस फ्लाईओवर पर रोज अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है, लेकिन इस पर लगाम नहीं कसी जा रही। सुबह के वक्त जनकपुरी सिग्नल और विकास पुरी फ्लाईओवर पर भी लोगों का जाम से सामना हुआ। बुराड़ी मुख्य 100 फुट रोड और बुराड़ी चौक पर भी भयंकर जाम लगा रहा। कालिंदी कुंज रोड पर रोजाना की तरह जा...