अलीगढ़, अक्टूबर 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पहले बारिश फिर धान की बढ़ती आवक अब जाम ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। दो दिन पूर्व लगे जाम के बाद मंडी में बुधवार को बंदी रही। जाम खुलने के बाद भी किसानों का माल नहीं बिका। अब व्यापारियों ने आज गुरुवार को भी मंडी बंदी की घोषणा की है। इसके चलते किसान रात को मंडी में डेरा जमाए हुए हैं। दो दिन पूर्व में मंडी में एक लाख बोरी माल पड़ा हुआ था। इसके अलावा जाम में 1500 कुंतला धान फंसा रहा। किसी को मंडी के अंदर एंट्री नहीं मिली। दो दिन से लगा जाम मंगलवार की शाम को खुला। इसके बाद किसान गाड़ी लेकर अंदर जा सके। मगर, माल बिक नहीं सका। व्यापारी पहले से पड़े माल की ही खरीद कर रहे थे। इस बीच आवक ज्यादा होने के चलते बुधवार को मंडी खरीद के लिए बंदी का आह्वान किया गया। इस दौरान किसानों का धान नहीं बि...