नई दिल्ली, जनवरी 12 -- रसलगंज चौराहे से लेकर जिला अस्पताल मलखान सिंह, सराय हकीम और बारहद्वारी तक का मार्ग लगातार जाम की चपेट में रहता है। इस सड़क से प्रतिदिन करीब 20 से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिनमें दोपहिया, चारपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और एंबुलेंस तक शामिल हैं। लेकिन सड़क की चौड़ाई के अनुपात में ट्रैफिक का दबाव कहीं ज्यादा है, ऊपर से ई-रिक्शाओं का अव्यवस्थित संचालन हालात को और गंभीर बना देता है। हिन्दुस्तान के बोले अलीगढ़ अभियान के तहत टीम ने इस इलाके के लोगों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि रसलगंज चौराहा शहर के कई प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। यही सड़क रसलगंज को सराय हकीम, रेलवे रोड और जीटी रोड जैसे अहम इलाकों से संपर्क में रखती है। इसी मार्ग पर शहर का प्रमुख जिला अस्पताल मलखान सिंह भी स्थित है, जहां रोज़ाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.