काशीपुर, मार्च 27 -- काशीपुर संवाददाता। टांडा में जाम लगने के दौरान एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैराडाइज कॉलोनी निवासी शिक्षक गौरव गर्ग पुत्र प्रमोद कुमार गर्ग ने बताया कि वह 25 मार्च की रात आवास विकास निवासी सुशील शर्मा के घर सुंदरकांड कार्यक्रम में गए थे। रात को अपने घर आते समय टांडा में जाम की स्थिति के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद पीछे से तीन अन्य लोग आए और उनके साथ लात घूसों और बेल्ट से मारपीट कर दी। माता जी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पत्नी ने जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। आसपास के लोग आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.